सीतापुर: सम्यक पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सरोज कुमार

बहुसंख्यक आम जनता की लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में तेजी से फैल रही सम्यक पार्टी ने सरोज कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया है। वह सकरन (सांडा) ब्लाॅक के रहने वाले हैं। वह सामाजिक रूप से बहुत ही सक्रिय और अनुशासित व्यक्ति हैं। सरोज कुमार जी एक व्यवसायी हैं जिसके कारण जनपद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी सम्पर्क है। सरोज कुमार ने बताया कि सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा से प्रभावित होकर इस पार्टी से जुड़े हैं| सम्यक पार्टी लोकतांत्रिक संगठन और सोच की पार्टी है। सामाजिक न्याय के नाम पर बनीं पिछड़े और दलितों की पार्टियों में व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के कारण यह पार्टियां मजबूत होने के बजाय कमजोर होती जा रहीं हैं। इसी कारण बहुसंख्यक समाज के लोग सत्ता से बाहर हैं। अतः अब भविष्य लोकतांत्रिक पार्टी का ही है जो राज्यों में भी मजबूत हो सकेगी और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन सकेगी ताकि केन्द्र की सत्ता के लिए भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बन सके।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर