सीतापुर:पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया

मिश्रिख सीतापुर /तहसील क्षेत्र के औरंगाबाद कस्बे मे पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस प्रमुख मार्गों से होते हुए गढ़ी में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में तिरंगा लहराते समाज के लोग जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर सुबह लोगों ने घरों में कुरानख्वानी और नजरों-नियाज भी कराई।शुक्रवार को कस्बे में मुख्य अतिथि अकील मियां-जामा मस्जिद पेश इमाम हाफिज इरफान बेग ने फीता काटकर जुलूस का आगाज किया। यह जुलूस कस्बे की बड़ी मस्जिद से खिन्नी मोहल्ला, खंगला, बारादरी, गौशिया मदरसा, रौजे बाबा मजार, किला मोहल्ला होते हुए पुरानी बाजार पहुंचा। वहां से कमईपुर, औरंगाबाद, गोडियन, नई बाजार होते हुए गढ़ी पहुंचा, जहां पर जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में भारी संख्या में दोपहिया-चौपहिया वाहनों पर सवार अकीदतमंद नारे तकबीर अल्लाहु अकबर नारे रिसालत या रसूल्ला आदि के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर रंग-बिरंगी झालरों से कस्बे को सजाया गया था। यही नहीं बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, कमईपुर मस्जिद, किला मसजिद और मदरसा को भी रोशन किया गया था।इस मौके पर हाफिज इरफान बेग , अकिल मियां , उमेश चंद्र पाण्डेय हाजी मोहर्रम अली , शहबाज बेग, नफीस अहमद, हाफिज वारिश अली, जावेद बेग शहबाज़ बेग, फहद बेग, नम्मू सलमानी गुड्डू अंसारी आरिफ अंसारी अकिब रब्बानी राजू इमरान बेग शादाब बेग अहमद गाज़ी आदि लोग मौजूद रहे |