सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में तैनात किये गये अधिकारी

सीतापुर : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) अक्षत वर्मा ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में तैनात किये गये पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी, प्रथम/मतदान अधिकारी, द्वितीय/मतदान अधिकारी, तृतीय का प्रशिक्षण दिनांक 11.02.2022 तक सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्योरा में आयोजित है, जिसमें निम्न विवरण के अनुसार अंकित तिथियों में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी, प्रथम/मतदान अधिकारी, द्वितीय/मतदान अधिकारी, तृतीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण हेतु 02 विंग क्रमशः विंग-4 एवं विंग-5 निर्धारित हैं। विंग-4 में कक्ष संख्या-1 से 10 तथा विंग-5 में कक्ष संख्या-11 से 25 बनाये गये हैं। संबंधित कक्षों में किस पार्टी से किस पार्टी तक कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करना है। उसका विवरण डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल पर प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली हेतु पार्टी संख्या 1 से 313 तक 11.02.2022 को प्रातः 10.00 बजे से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु पार्टी संख्या-314 से 626 तक अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे तक, प्रथम पाली पार्टी संख्या 627 से 939 तक दिनांक 12.02.2022 को प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली पार्टी संख्या-940 से 1252 तक अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे तक, प्रथम पाली हेतु पार्टी संख्या 1253 से 1565 तक दिनांक 13.02.2022 को प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु पार्टी संख्या-1566 से 1878 तक अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे तक, प्रथम पाली हेतु पार्टी संख्या 1879 से 2191 तक दिनांक 14.02.2022 को प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु पार्टी संख्या-2192 से 2504 तक अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे तक, प्रथम पाली हेतु पार्टी संख्या 2505 से 2817 तक दिनांक 15.02.2022 को प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु पार्टी संख्या-2818 से 3130 तक अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे तक, प्रथम पाली हेतु पार्टी संख्या 3131 से 3443 तक दिनांक 16.02.2022 को प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु पार्टी संख्या-3444 से 3756 तक अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे तक तथा प्रथम पाली हेतु पार्टी संख्या 3757 से 4069 तक दिनांक 17.02.2022 को प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु पार्टी संख्या-4070 से 4261 तथा प्रशिक्षण में छूटे हुये कार्मिकों का प्रशिक्षण अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे तक कराया जायेगा। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों हेतु प्रशिक्षण स्थल पर जिन कार्मिकों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज ले ली गयी है, उन्हें बूस्टर डोज लगाये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा काउन्टर बनाया गया है तथा जो कार्मिका निर्वाचन ड्यूटी के कारण अपने संबंधित बूथों पर जाकर मतदान नहीं कर पायेंगे उनके लिये प्रशिक्षण स्थल पर विधानसभावार पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था की गयी है।