सीतापुर : यातायात नियमों के विषय में किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा प्रचलित यातायात माह नवम्बर, 2021 के दृष्टिगत जनसामान्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्दशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा यातायात माह नवंबर 2021 के दृष्टिगत आम जनमानस, दोपहिया/चारपहिया वाहन चालकों, ऑटो रिक्शा, बस एवं टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का सही ढंग से पालन करने हेतु जागरूक किया गया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। सभी को यातायात नियमों, संकेतो की जानकारी दी गयी तथा जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी यातायात द्वारा उनको हेलमेट/सीट बेल्ट लगाने के महत्वों को समझाते हुए यातायात सुरक्षा स्टीकर तथा वाहनों पर रेट्रो रिफलेक्टर/रिफलेक्टिव शीशे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जनपदीय पुलिस द्वारा विगत 24 घण्टे में कार्यवाही करते हुए 1,921 वाहनों का 21,38,500/- रूपये का ई-चालान किया गया।प्रभारी यातायात/अन्य थाना प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर करीब 165 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए उसकी उपयोगिता के विषय में जागरूक भी किया गया।