सीतापुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से व्यय प्रेषक गणों ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए

सीतापुर: दिनांक 07 फरवरी, 2022 (सू0वि0) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मा0 व्यय प्रेक्षकगणों ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने व्यय लेखा टीमों को निर्देशित किया कि व्यय का सही आगणन कर प्रत्याशियों के व्यय लेखों में दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें। मीडिया सर्टिफेशन एवं मानीटरिंग कमेटी के कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि प्रत्याशियों के सोशल मीडिया खातो की निगरानी रखी जाये। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सम्बन्धित किसी भी प्रकरण को सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी को तत्काल अवगत कराया जाये। पेड न्यूज की नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश भी मा0 व्यय प्रेक्षक ने दिये। उन्होने कहा कि पेड न्यूज के प्रकरण संज्ञान में आने पर उस पर व्यय राशि को अभ्यर्थी के खाते में जोड़े जाने सम्बन्धी कार्यवाही तत्काल प्रचलित करने के निर्देश भी दिये गये।बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी जाह्नवी मोहन, प्रभारी अधिकारी, एमसीएमसी/जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार एवं व्यय लेखा टीमों के प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।