सीतापुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रो ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

जिला सीतापुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मिश्रिख के महर्षि दधीचि इण्टर कॉलेज में मनाई आज, 12 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस है। वर्ष 1863 में जन्मे नरेंद्रनाथ दत्ता यानि स्वामी विवेकानंद की जन्म-दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर वर्ष 1984 से हर साल मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन और उनके किए गए कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। महज 39 वर्ष का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद का पूरी जिंदगी आज के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने वाली है। भारतीय हिंदू साधू, दर्शनशास्त्री, लेखक, धार्मिक शिक्षक, भारतीय गुरू रामकृष्ण के मुख्य शिष्य रहे स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई विचार और वक्तव्य दिए मेरे साहसी युवाओं, यह विश्वास रखो कि तुम ही सब कुछ हो – महान कार्य करने के लिए इस धरती पर आए हो। चाहे वज्र भी गिरे, तो भी निडर हो खड़े हो जाना और कार्य में लग जाना। साहसी बनो जिसमे कार्यक्रम की योजना सौरभ सिंह भदौरिया नगर अध्यक्ष अवधेश नन्दन पाण्डेय नगर मंत्री सौरभ सिंह नगर सह मंत्री प्रशांत सिंह अनुराग सिंह अखिलेंद्र सिंह सतेंद्र अवस्थी प्रिंस सूरज आदि छात्र मौजूद रहे