मिश्रित सीतापुर / ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह व प्रदेश महामंत्री डा. संजय व्दिवेदी के निर्देशानुसार आज जनपद सीतापुर इकाई के जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा के नेत्रत्व में मुख्य मंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सीतापुर देकर एशोसिएशन से संबंधित पत्रकारों की समस्याओं का समांधान करने की मांग की गई है । आपको बता दें कि ग्रामीण अंचलों में आम जनमानस की समस्याओं को उठाने और शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा शासन की विकासोन्मुख प्राथमिकताओं को अपने अपने अखबार के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की सशक्त धारा को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहे है ।परन्तु प्रदेश शासन विदारा ग्रामीण पत्रकारों को कोई सुबिधाऐं प्राप्त नही है । इस लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर समस्याओं का समांधान करने की मांग की गई है । दिए गए ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से अन्य संगठनों की भांति कार्यालय हेतु भवन का आवंटन दारुलसफा या ओसीआर में किया जाय । जिससे सुदूर जनपदों से आने वाले पत्रकारों को रुकने तथा प्रदेश स्तरीय बैठकों करने की समस्या का निदान हो सके । मान्यता-प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाय । ताकि वह और उनका परिवार मुफ्त कैशलेश इलाज करा सके। इस योजना में केवल अखबारों में कार्यरत संवाददाताओं को शामिल किया जाय । जिनकी सूची जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है । ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाय । साथ ही लंबे समय से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाय । इनकी सूची भी जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से तैयार की जाय । ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच की जाय । ताकि पत्रकारों का अनावश्यक उत्पीड़न रोका जा सके । राज्य एवं जिला स्तर पर स्थायी समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अफसरों के साथ ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठकें कराई जाय । शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी संबंधित तहसील अध्यक्षों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय । प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल पाँच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाय । इसके अतिरिक्त मुख्य मंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाय । ताकि शोकग्रस्त परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिल सके । इसकी सूची भी जिला सूचना कार्यालय में तैयार की जाय । ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों की शिनाख्त कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय । इसके लिए जिला स्तर पर स्थायी समिति की बैठक बुलाकर असली और फर्जी पत्रकारों की पहचान की जाय । तथा चिन्हित व्यक्तियों को नोटिस देकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाय । इस अवसर पर ज्ञानेंद्र मौर्य , राजबहादुर मौर्य , मनीष मौर्य , कुलदीप त्रिवेदी , श्रवण कुमार मिश्र , सुनील आनंद , धर्मेंद्र कुमार , विजय कुमार , श्यामा कुमार , राम मिलन मौर्य ,रवी , अभिषेक कुमार , संजय दीक्षित , मणिकांत त्रिपाठी , मिथिलेश बाजपेई , रजनीश कुमार मिश्र , प्रथम मिश्रा आदि सहित आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे ।
सीतापुर: ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन
