शाहरुख के फैंस का कहना है कि अगर शाहरुख बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड डिजर्व नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए कोई नहीं करता है

28 जनवरी की रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट की गई। रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शाहरुख खान के फैंस इस बात से खुश नहीं है। रणबीर और शाहरुख के फैंस में सोशल मीडिया पर भिड़ंत हो गई। दरअसल, शाहरुख के फैंस चाहते थे कि ‘जवान’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए था।
शाहरुख के फैंस का कहना है कि अगर शाहरुख बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड डिजर्व नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए कोई नहीं करता है। वैसे भी शाहरुख को इन सब अवॉर्ड की जरुरत नहीं है। फैन ने लिखा- मैं 3 साल पहले ही कह चुका हूं कि फिल्मफेयर अवॉर्ड को गंभीरता से ना लें।
शाहरुख के एक फैन ने लिखा- दोस्तों शांत रहिए #शाहरुख खान पहले ही इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार जीत चुके हैं जो किसी भी पेड अवॉर्ड से बड़ा है। लोग अवॉर्ड तो खरीद सकते हैं, लेकिन लोगों के सम्मान कभी नहीं खरीद सकते।
शाहरुख के लिए फिल्मफेयर जरुरी नहीं है। HGOTY, ATB, ATG वो था जो #पठान और #जवान ने किया। यहां तक कि उनकी सबसे कम कमाई वाली फिल्म भी लगभग 500 करोड़ की है। वो किसी भी अवॉर्ड शो से बड़े हैं।
मेगास्टार #शाहरुख खान ने #जवान के साथ कई सालों के बाद हिंदी सिनेमा को नेशनवाइड HGOTY (हाईएस्ट ग्रोसर ऑफ द ईयर) दिया। एक ब्लैक लेडी को लेकर क्या बोलना। अपना कद बहुत बड़ा है
दुनिया भर के दर्शकों का प्यार सबसे अच्छा पुरस्कार है! जनता का प्यार ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है।
12th फेल को बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। एनिमल में निभाए किरदार के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया। इशिता मोइत्रा को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा शिल्पा राव को पठान के गाने बेशरम रंग के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।
एनिमल का गाना अर्जन वैली गाने वाले भूपेंद्र बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला। सिनेमा में योगदान के लिए डायरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में आयोजित हुई।