फिल्म ‘जवान’ में बाल्ड लुक में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में बाल्ड लुक में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब शाहरुख किसी फिल्म में बाल्ड लुक में दिखेंगे। फिल्म के प्रीव्यू में उनका यह लुक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि उन्हें CGI की मदद से बाल्ड दिखाया गया है।
बहरहाल, यह पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड फिल्म में लीड एक्टर बाल्ड लुक में नजर आ रहे हों। इससे पहले सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह समेत कई एक्टर्स बाल्ड लुक में नजर आ चुके हैं।
अक्षय कुमार ‘हाउसफुल 4’ में स्क्रीन पर पहली बार बाल्ड लुक में नजर आए थे। इसमें उन्होंने राजकुमार बाला देव का किरदार निभाया था। उनके इस लुक को व्यूअर्स ने काफी पसंद किया था।
आमिर खान – गजनी
आमिर खान ने पहली बार 2008 में रिलीज हुई गजनी के लिए बाल्ड लुक कैरी किया था। फिल्म में वो एक ऐसे कैरेक्टर में नजर आए थे जो शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस से पीड़ित था।
सलमान खान – तेरे नाम
इस फिल्म से सलमान खान की हेयरस्टाइल काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, फिल्म के सेकंड पार्ट में सलमान बाल्ड लुक में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने राधे नाम का किरदार निभाया था जो बाद में मेंटली अनस्टेबल हो जाता है।
मनोज बाजपेयी – गैंग्स ऑफ वासेपुर
मनोज ने फिल्म में सरदार खान नाम के बाहुबली का रोल प्ले किया था। उनका किरदार अपने पिता की मौत का बदला लेने की कसम खाता है, जिसके लिए वो अपने बाल मुंडवा लेता है।
संजय दत्त – अग्निपथ
ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म में संजय ने विलेन कांचा चीना का रोल प्ले किया था। इसके लिए संजय ने वेट बढ़ाने के साथ-साथ अपने बाल भी मुंडवाए थे। वो इस फिल्म में बेहद डरावने दिखे थे।
रणवीर सिंह – बाजीराव मस्तानी
फिल्म में रणवीर ने मराठा पेशवा बाजीराव का रोल प्ले किया था। उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया था।
रणबीर कपूर – ए दिल है मुश्किल
करण जौहर की इस फिल्म में रणबीर करियर में पहली बार बाल्ड लुक में दिखे थे। हालांकि, यह कुछ ही मिनटों का सीन था।
अमिताभ बच्चन – पा
अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘पा’ में बाल्ड लुक ऑप्ट किया था। इसमें उन्होंने प्रोगेरिया नामक रेयर जेनेटिक कंडीशन से पीड़ित बच्चे के रोल निभाया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
शाहिद कपूर – हैदर
शाहिद कपूर ने फिल्म हैदर के लिए बाल्ड लुक कैरी किया था। हालांकि, फिल्म में वो कुछ ही सीन में बाल्ड नजर आए थे। बाकी फिल्म में वो लॉन्ग और शॉर्ट हेयर कट में दिखे थे।
राजकुमार राव – बोस
राजकुमार राव ने बोस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाने के लिए हाफ बाल्ड लुक कैरी किया था। उन्होंने इसके लिए 11 किलो वजन भी बढ़ाया था। इसमें उनके लुक की काफी तारीफ हुई थी।
आयुष्मान खुराना – बाला
बाला एक ऐसी फिल्म थी जो मेल बाल्डनेस के ऊपर बेस्ड थी। फिल्म के लिए लीड एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाफ बाल्ड लुक अपनाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था।
अनुष्का शर्मा – ए दिल है मुश्किल
अनुष्का शर्मा भी रणबीर कपूर की ही तरह इस फिल्म के एक सीन में बाल्ड लुक में नजर आईं। फिल्म के अंत में वो कैंसर ग्रस्त हो जाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा – मैरीकॉम
फिल्म मैरीकॉम के एक सीन में प्रियंका चोपड़ा बाल्ड नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंले ओलिंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरीकॉम का रोल प्ले किया था।
शिल्पा शेट्टी – द डिजायर
2010 में रिलीज हुई इस इंडो-चाइनीज फिल्म में शिल्पा शेट्‌टी ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म के अंत में वो मॉन्क बन जाती हैं। इस रोल के लिए शिल्पा ने अपना सिर शेव करवाया था।
तन्वी आजमी- बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी में जहां रणवीर सिंह बाल्ड लुक में नजर आए। वहीं फिल्म में उनकी मां राधाबाई का रोल करने वालीं एक्ट्रेस तन्वी आजमी भी बाल्ड हुईं।