शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद में हंगामा टाइम्स समाचार पत्र द्वारा आयोजित शौर्य रत्न सम्मान समारोह में शाहजहाँपुर पुलिस को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल रॉयल पन्ना, थाना सदर बाजार क्षेत्र में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शाहजहाँपुर पुलिस के अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी को विशेष रूप से सराहा गया। इसी उपलब्धि के आधार पर पुलिस विभाग को “शौर्य रत्न सम्मान” प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस ने सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा को प्राथमिकता दी है।
हंगामा टाइम्स समाचार पत्र द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल पुलिस विभाग की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि शहरवासियों के विश्वास को भी और अधिक मजबूत करता है।
