शाहजहांपुर: खुटार 26 जनवरी को किसानो का हजूम दिल्ली के लिए करेंगा कूज, प्रशासन सर्तक।

खुटार: पुलिस विभाग के मण्डलीय आलाअधिकारी खुटार में लगातार डेरा जमाये हुए है और अपनी पैनी नजर किसान आंदोलन पर बनाये रखे है। शर्तकता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बता दे की 26 जनवरी को कृषि विधेयक बिल के विरोध को लेकर दिल्ली में महा किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए खुटार क्षेत्र से तमाम किसान पहुंच रहे है। जिस पर आईजी, डीआईजी समेत कई आलाअधिकारी थाने पहुंचकर किसानों के बारे में जानकारी कर रहे है। जिससे कोई भी किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल होने न पहुंच सके। उसके लिए जनपद से जुड़े बॉर्डर पर भी पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। शनिवार को दोबारा आईजी राजेश पांडेय थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह से किसानों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद कुछ देर में सीओ पुवायां नवनीत कुमार नायक भी थाने पहुंचे। तो किसानों के बारे में करीब एक घंटे तक गतिविधियों की जानकारी हासिल की। हालांकि आईजी राजेश पांडेय ने सीओ नवनीत कुमार नायक, थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह को 26 जनवरी तक शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। वही इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया की किसानो का कैम्प क्षेत्र व अन्य पडोसी जनपद में चल रहा है। जिसको लेकर प्रशासन अपनी सख्ती बनाये हुए है। इसी के क्रम लगातार बड़े अधिकारियो के दौर चल रहे है। शन्ति व्यवस्था की पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत