शाहजहांपुर खुटार: शाहजहांपुर चेयरमैन अनुपम शुक्ला और जिलामहामंत्री प्रवीण मिश्रा संटू ने तिरंगा लहराकर रैली का किया शुभारम्भ।

शाहजहांपुर/खुटार: 72 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ नगर के गोला वाईपास रोड स्थित देवीस्थान मंदिर से किया गया। खुटार चेयरमैन अनुपम शुक्ला व भाजयुमो जिलामहामंत्री प्रवीण मिश्रा संटू ने तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।मंगलवार दोपहर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत के साथ लोगो की जुवान पर देशभक्ति के नारे सुनाई दे रहे थे। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ देवी स्थान मन्दिर से होकर नगर के मेन चौराहे से होते हुए तिकुनियां पर समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में पहुँचे सेकड़ो लोगो का चेयरमैन अनुपम शुक्ला व जिला महामंत्री प्रवीण मिश्रा संटू ने आभार व्यक्त किया।इस दौरान, साधन सहकारी समिति मलिका अध्यक्ष सत्यम शुक्ला,प्रधान संघ अध्यक्ष अधीर शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा,पुवायां बार संघ अध्यक्ष विनय मिश्रा, रवि त्रिवेदी, नवनीत दीक्षित, सुशांत दीक्षित, सुधीर मिश्रा, सभासद पुत्र मिलन मिश्रा, सभासद आशीष मिश्रा, कवि त्रिवेदी, दीपांशु त्रिवेदी, अश्वनी मिश्रा कल्लू, शोभित शर्मा,अचल मिश्रा, अरुण मिश्रा, पुष्पेंद्र शुक्ला, साजन सक्सेना, सिद्धान्त शुक्ला, भोले शुक्ला अविनाश दीक्षित, विशाल दीक्षित, अतुल भट्ट, गोलू शर्मा,प्रशांत गुप्ता, सीतेश तिवारी, पीयूष अवस्थी, अंकित मिश्रा, डालडु, सतेंद्र मिश्रा,रीतू मिश्रा ,शुभम बाजपाई,अबनीश राठौर, हरिशंकर सक्सेना,चेतन तिवारी ,योगेश मिश्रा, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा