शाहजहांपुर :कुशवाहा छात्रावास में वार्षिक समारोह मनाया गया।

शाहजहांपुर कुशवाहा छात्रावास जलालाबाद में आज वार्षिक समारोह छात्रावास प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया छात्रावास के सभी मान्य सदस्य व छात्रावास के शुभचिंतक समारोह में उपस्थित रहे और छात्रावास की प्रगति व भावी योजनाओं पर विचार किया गया। साथ ही कुशवाहा छात्रावास संविधान के अंतर्गत आज ट्रस्ट बोर्ड व प्रबंध समिति की नई कार्यकारणी का चुनाव सम्पन्न हुआ, चुनाव के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों की एक बैठक आहूत की गई। और चुनाव कराया गया। छात्रावास संविधान के तहत नियुक्त चुनाव अधिकारी ने नियमानुसार चुनाव सम्पन्न कराया। सर्वप्रथम कुशवाहा छात्रावास ट्रस्टबोर्ड के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ हरिपाल सिंह कुशवाहा एडवोकेट को ट्रस्टबोर्ड का अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचन हुआ, सचिव पद हेतु डा बी पी सिंह कुशवाहा, सहसचिव पद पर चक्र पाल सिंह चुने गए, उसके बाद कुशवाहा छात्रावास प्रबंध समिति का चुनाव हुआ, प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर मुंशी लाल कुशवाहा सर्वसम्मति से चयन किया गया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , मंत्री सुशील कुमार सिंह एडवोकेट, व्यवस्थापक इंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष बाबू केवल राम जी,प्रचारमंत्री डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार, ऑडिटर राम औतार सिंह चुने गए। सभी नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में ब्रह्मकुमार सिंह कुशवाहा, गंगा सिह, रामवीर सिंह कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, योगेन्द्र प्रताप सिंह , रमेश कुमार सिंह , दिग्विजय सिंह कुशवाहा , योगेन्द्र कुशवाहा , प्रेमपाल सिंह कुनिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा, विजय सिंह, उदयवीर, सत्यवीर सिंह कुशवाहा, ओमकार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।