Friday, 30 October 2026 | 7:34 PM
भारत

शहडोल : समाजसेवी कमल प्रताप सिंह की अगुवाई में 4 वाटर डिस्पेंसर प्रदान

शहडोल (sandeep sahu)। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज समाजसेवी कमल प्रताप सिंह की अगुवाई में उनके संगठन ने 4 वाटर डिस्पेंसर प्रदान किए जिसमें 2 वाटर डिस्पेंसर जिला चिकित्सालय शहडोल को एवं दो वाटर डिस्पेंसर मेडिकल कॉलेज शहडोल को प्रदान किए जा रहे हैं। कमलप्रताप सि
Share:
शहडोल : समाजसेवी कमल प्रताप सिंह की अगुवाई में 4 वाटर डिस्पेंसर प्रदान

शहडोल (sandeep sahu)। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज समाजसेवी कमल प्रताप सिंह की अगुवाई में उनके संगठन ने 4 वाटर डिस्पेंसर प्रदान किए जिसमें 2 वाटर डिस्पेंसर जिला चिकित्सालय शहडोल को एवं दो वाटर डिस्पेंसर मेडिकल कॉलेज शहडोल को प्रदान किए जा रहे हैं। कमलप्रताप सिंह ने बताया कि वाटर डिस्पेंसर में पानी आदि के लिए एक माह के लिए संगठन की तरफ से व्यवस्था की गई है। इससे कोविड-19 के मरीजों के परिजनों को ठंडा एवं गर्म पानी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। संगठन द्वारा वाटर डिस्पेंसर मेडिकल कॉलेज को प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डाॅ0 जी.एस. परिहार, तहसीलदार के.एल. पनिका, समाजसेवी सूर्यकांत मिश्रा, प्रकाश रस्तोगी, डालमिया, सोनू जयसवाल, शुक्ला सहित अन्य संगठन के लोग उपस्थित रहे।