Friday, 30 October 2026 | 6:45 PM
भारत

शहडोल: कलेक्टर ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की दी समझाईश

शहडोल(sandeep sahu)। कोविड-19 संक्रमण प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने भ्रमण के दौरान आज चिकित्सालय शहडोल से लगी हुई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग ना होने पर दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि
Share:
शहडोल: कलेक्टर ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की दी समझाईश

शहडोल(sandeep sahu)। कोविड-19 संक्रमण प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने भ्रमण के दौरान आज चिकित्सालय शहडोल से लगी हुई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग ना होने पर दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि 02 घंटे के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकान के सामने गोले बनवाएं। दुकान संचालक स्वयं मास्क का उपयोग करें तथा आने वाले ग्राहकों को मास्क का उपयोग करने की समझाइश देते हुए उन्हें कोरोना वायरस से बचाओ के लिए पंपलेट भी देवे। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन आपके द्वारा किया जाएगा तो आपका मेडिकल स्टोर को सील करके खुली जेल भेजने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जाएगा।