सेट पर बचे हुए खाने को भिखारियों में बाँट देते थे सलमान, जानिए वजह

आयशा जुल्का ने एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि सलमान न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। सलमान फिल्म के सेट पर बचने वाले खाने को पैक करा कर भिखारियों में बांट देते थे। सलमान की इस दरियादिली की आयशा फैन हो गई थीं।
आयशा जुल्का ने 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म कुर्बान में काम किया था। इसी फिल्म के साथ आयशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने कुछ दिन पहले मिड डे से बातचीत में कहा, ‘सलमान अपनी गाड़ी में फिल्म के सेट पर बचे खाने को पैक कर लेते थे। मैंने उनको कई बार ऐसा करते देखा था। घर लौटते वक्त वो उन खानों को भिखारियों में बाट देते थे। वो कार से उतरते और ऐसे जरूरतमंदों को खोजते थे जिन्होंने खाना न खाया हो। अगर कोई बिना खाए सो गया है तो वो उसे जगाकर खाना खिलाते थे।’
आयशा जुल्का 90 के दशक की नामचीन एक्ट्रेस थीं। उन्होंने खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर, हिम्मतवाला, वक्त हमारा है और चाची 420 जैसी फिल्मों में काम किया। 2003 में शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।
डेट्स ना होने के चलते उन्होंने मनी रत्नम की फिल्म रोजा ठुकरा दी थी। इसके अलावा उन्हें रामा नायडू की फिल्म ‘प्रेम कैदी’ भी ऑफर हुई थी जिसे उन्होंने इसलिए रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि फिल्म की शुरुआती सीन में उन्हें बिकिनी पहनने को कहा गया था।आयशा जुल्का इकलौती ऐसी नहीं है जिन्होंने सलमान खान की दरियादिली की तारीफ की हो। इंडस्ट्री से कई ऐसे लोग हैं जो ये मानते हैं सलमान जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। यहां तक कि उन्होंने कई न्यू कमर्स को फिल्मों में लॉन्च भी किया है।
आयुष शर्मा, डेजी शाह, जरीन खान, स्नेहा उलाल, सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी जैसे एक्टर्स को सलमान ने ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। यहां तक कि कटरीना कैफ को बॉलीवुड में लाने का क्रेडिट सलमान खान को ही जाता है।
सलमान खान को चैरिटी करना काफी पसंद है। उन्होंने 2007 में अपनी चैरिटेबल फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन की स्थापना की। इसके जरिए वो लोगों की हेल्प करते हैं। बीइंग ह्यूमन के नाम से बनने को ब्रांड्स को बेचा जाता था, उससे मिलने वाले पैसों से जरूरतमंदों की हेल्प की जाती है।
बीइंग ह्यूमन बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा समेत लोगों की बीमारियों और मुश्किल घड़ी में आर्थिक मदद करता है। सलमान अभी तक बीइंग ह्यूमन के माध्यम से सैकड़ों बच्चों की हार्ट सर्जरी करा चुके हैं।
सलमान खान देश के सबसे सुपरस्टार में से एक हैं लेकिन उनकी लाइफ स्टाइल एक साधारण इंसान जैसी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वो (सलमान) 1BHK अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके अपार्टमेंट में एक सोफा, एक डाइनिंग टेबल और एक छोटा एरिया है जहां वो लोगों से बात करते हैं। इसके अलावा एक जिम और एक कमरा है। उन्हें ब्रांड वगैरह पसंद नहीं है, वो महंगी चीजें खरीदना भी पसंद नहीं करते। वो काफी सिंपल सी चीजें खाते हैं।