अर्जुन को नजदीक भी देखना पसंद नहीं करते सलमान खान:डांस परफॉर्मेंस से पहले शो से निकल गए थे, अरबाज-मलाइका के तलाक के लिए मानते हैं कसूरवार

सलमान खान और अर्जुन कपूर में तल्खी किसी से छुपी नहीं है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक के बाद से ही सलमान और अर्जुन कभी एक साथ एक फ्रेम में नहीं दिखे। सलमान नहीं चाहते कि जब वो किसी अवॉर्ड शो या इवेंट में जाएं तो उनका सामना अर्जुन से हो।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2017 में हुए एक अवॉर्ड शो में सलमान ने जानबूझकर अर्जुन को इग्नोर किया था। सलमान ने शो के ऑर्गनाइजर्स से कहा था कि जब अर्जुन स्टेज पर परफॉर्म करने आएं तो उन्हें स्टेज पर न बुलाया जाए।

KOIMOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 में एक शो के दौरान अर्जुन और सलमान का सामना होना था, लेकिन सलमान ने ऑर्गनाइजर्स को बुलाकर सबसे पहले अर्जुन के परफॉर्मेंस के बारे में पूछा और उन्हें सख्त हिदायत दी कि अर्जुन के परफॉर्मेंस के समय उन्हें किसी भी दशा में स्टेज पर न बुलाया जाए।

सलमान नहीं चाहते थे कि अर्जुन के परफॉर्मेंस के समय वो वहां आस-पास भी रहें। अर्जुन के परफॉर्मेंस के पहले ही सलमान शो से निकल चुके थे।

ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान, अर्जुन को ही मलाइका और अरबाज के तलाक का कसूरवार मानते हैं। हालांकि सलमान ने ही अर्जुन को बॉलीवुड में आने से पहले ट्रेन किया था। सलमान और अर्जुन के पिता बोनी कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं इसलिए उन्होंने सलमान से कहा कि वो अर्जुन को बॉलीवुड में स्थापित करें।

फिल्मों में डेब्यू करने से पहले अर्जुन काफी मोटे थे, सलमान ने उन्हें अपने पर्सनल जिम में ट्रेनिंग दी थी।

अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से 2017 में तलाक लिया था। करीब 18 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों 2016 में अलग हो गए थे। दोनों ने 1998 में शादी की थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है।

अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। दोनों की शादी की भी खबरें आती हैं लेकिन मलाइका और अर्जुन इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर देते हैं।

मलाइका से तलाक के बाद अरबाज की भी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। जॉर्जिया एक इटालियन मॉडल ,एक्ट्रेस और डांसर है। वो अरबाज की गर्लफ्रेंड के तौर पर जानी जाती हैं। दोनों 2018 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। जॉर्जिया, अरबाज से 22 साल छोटी हैं। वो बॉलीवुड में अपने पैर जमाने में लगी हुईं हैं।

मलाइका ने कुछ दिन पहले शो मूविंग इन विद मलाइका में अपनी और खान फैमिली के बीच रिश्ते को लेकर बात की थी। मलाइका का कहना था कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ तो पूरी खान फैमिली उन्हें देखने आई थी। उन्होंने कहा ‘मैं भले ही खान फैमिली की फेवरेट पर्सन नहीं हूं लेकिन वे मेरी केयर करते हैं क्योंकि उनको अरहान की चिंता रहती है और मुझे लगता है यही सही है।’