पति अभिनव शुक्ला के साथ पब्लिकली दिखीं रुबीना, पढ़िए खबर

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। अब हाल ही में उन्हें मुंबई में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं।
रुबीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लैक प्रिंटेड पैंट पहना हुआ। पैपराजी से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बधाई हो रूबी। दूसरे यूजर ने लिखा- वह सुंदर और कम्फर्टेबल लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, कृपया भगवान उन्हें और उनके बच्चे को बुरी नजर से बचाएं।
रुबीना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जब हमने डेट करना शुरू किया था तभी हमने एक-दूसरे से ये वादा किया था कि हम पूरी दुनिया घूमेंगे। हमने शादी की और अब हम एक परिवार के तौर पर अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। जल्द ही हमारे साथ नन्हा सा एक ट्रैवलर भी होगा।
बता दें, अभिनव शुक्ला और रुबीना ने साल 2018 में शिमला में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आईं थी। हालांकि, फिर दोनों ने साथ में बिग बॉस सीजन 14 में हिस्सा लिया था। शो के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि कुछ बातों के कारण उनमें और अभिनव में मनमुटाव था, दोनों तलाक भी लेना चाहते थे। हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। तभी से दोनों साथ में बहुत खुश हैं। और अब इन दिनों अपनी लाइफ के इस नए फेज को इंजॉय कर रहे हैं।
लाइमलाइट से दूर रहने के लिए हाल ही में रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला एक लॉन्ग वेकेशन पर यूएस गए थे, जहां दोनों ने अच्छा समय बिताया। रुबीना ने वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।