यूपी में बढ़ सकती है रार : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- पार्टी तय करेगी सीएम का चेहरा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को भविष्यवाणी की कि भारतीय जनता पार्टी 2022 में होने वाले यूपी चुनाव को जीतेगी। उन्होंने कहा कि, पार्टी 300+ का लक्ष्य हासिल करेगी। मौर्य ने कहा कि, योगी सरकार ने SP-BSP के 15 वर्षों की तुलना में 4 वर्षों में अधिक प्रगति की है, उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के सपने धराशायी हो जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री के चेहरे वाले सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि, भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। जबकि अधिकांश भाजपा नेता 2022 में भाजपा का नेतृत्व करने के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम ले रहे हैं। हालांकि पार्टी ने औपचारिक तौर पर योगी के नाम का अभी ऐलान नहीं किया है।