रणबीर कपूर को मिला एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनीं, 12th फेल बेस्ट फिल्म

रविवार रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई। एनिमल में निभाए किरदार के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
12th फेल को बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।
OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया। इशिता मोइत्रा को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा शिल्पा राव को पठान के गाने बेशरम रंग के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।
एनिमल का गाना अर्जन वैली गाने वाले भूपेंद्र बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला। सिनेमा में योगदान के लिए डायरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में आयोजित हुई।
बेस्ट फिल्म- 12th फेल
बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (एनिमल)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- डेविड धवन (डायरेक्टर)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)- आदित्य रावल (फराज)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फीमेल)- अलीजेह अग्निहोत्री (फर्रे)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- तरूण डुडेजा (फिल्म- धक-धक)
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- विक्की कौशल (डंकी)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) और शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- विक्रांत मैसी (12th फेल)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स- जोरम