साथ आए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर

कल्याणरमन परिवार हर साल नवरात्री पूजा करते हैं। हर साल पूजा काफी ग्रैंड होती है और इसमे कई सेलेब्स शामिल होते हैं। अब इस साल भी उन्होंने शानदार पूजा रखी जिसमे कई साउथ के सेलेब्स के साथ 2 बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे और ये 2 स्टार्स हैं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ। रणबीर और कैटरीना की पूजा से कई फोटोज सामने आई हैं। हालांकि दोनों की साथ में फोटोज सामने नहीं आई हैं लेकिन दोनों अलग-अलग जगह पर खड़े थे। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए हैं। रणबीर ने जहां ब्लैक कलर का कुर्ता-पजामा पहना है।
वहीं कैटरीना कैफ ने पीच कलर का सूट पहना था जिसमे वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वैसे दोनों के अलावा साउथ के स्टार्स जयराम, नागार्जुन, आर माधवन, अर्जुन विजय जैसे सेलेब्स शामिल थे। हालांकि कैटरीना और रणबीर की फोटोज पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। वे कमेंट कर रहे हैं कि दोनों को साथ में काम करना चाहिए। कैटरीना और रणबीर ने साथ में फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में काम किया था। बता दें कि आलिया और रणबीर किसी समय पर कपल थे। दोनों साल 2013-2016 तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।
रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। उनकी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था इसमे उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। अब वह फिल्म एनिमल और डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। वहीं कैटरीना फिल्म फोन भूत, मैरी क्रिसमस में नजर आएंगी। फोन भूत में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। वहीं मैरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी।