राजस्थान: कमूल एनजीओ के डॉ एस के फगेड़िया राष्ट्रीय स्तर पर गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

सीकर : आदर्श समाज समिति इंडिया सूरजगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में कमूल एक सहारा एनजीओ सीकर के अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यकम में डॉ एस के फगेड़िया को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं समाजहित में उत्कृष्ट योगदान हेतु आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी एवं पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र में 132 लोगों को सम्मानित किया गया

लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर एवं एक बार राज्य स्तर पर सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर पर गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होने पर डॉ एस के फगेड़िया ने आदर्श समाज समिति इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्थान द्वारा नवीन ऊर्जा के साथ आगे भी निस्वार्थ सामाजिक निहितार्थ जनहित कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेंगे । संस्थान सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि अध्यक्ष महोदय पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भारत गौरव सम्मान अवॉर्ड, जबलपुर मध्य प्रदेश एवं राज्य स्तर पर मां भारती सेवा सम्मान, कोटा से सम्मानित हो चुके हैं । अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र दायमा, मीडिया प्रभारी विकास फगेड़िया विजयपाल, शैताना राम जाखड़, शिवकरण, पवन मोगा सहित सभी टीम मेंबर्स ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।