रायपुर:- सिमगा के ग्राम कामता में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा:- समिती के अध्यक्ष द्वारा तराजु बाठ की विधि व्रत पुजा अर्चना करने के उपरांत किशानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदा गया| सिमगा ब्लाक के ग्राम पंचायत कामता में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज मगलवार 1 नवंबर से प्रारंभ हुआ है जो की सुसाईटी फड में मुख्य अतिथियो  द्वारा तराजु बाठ की विधि व्रत पुजा अर्चना की गई उसके उपरांत श्री फल तोड़कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया और किशानो के धान का वजन किया गया। किशानों को  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व  किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे रहे  हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।
राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 01 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो गई है
जो की किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। पूरे 
प्रदेश में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हुई है। जिसमें मुख्य रूप से समिती अध्यक्ष गुरू प्रीत सिंह भाटिया,  थानेश्वर प्रसाद साहू, डॉ के के नायक, किशान शिव प्रसाद ,जोहन, कुजंराम ,रामानंद,थानेश्वर धुव्र, सोसाईटी के स्टाफ सहित युवा पत्रकार थानेश्वर साहू व ग्राम वासियों की उपस्थिती थी।