रायपुर :- महिला दिवस पर ए एस आई.अमिला नाग ने लड़कियों को दी गुड टच और बैड टच की जानकारी. कराटे कोच का किया सम्मान

तिल्दा – नेवरा :- समीपस्थ ग्राम टंडवा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया |इस अवसर पर तिल्दा पुलिस थाना में पदस्थ ए.एसआई अमिला नाग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं छात्राओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हम देश की सभी महिलाओं के लिए विशेष दिन है। हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।आज के दिन महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है ताकि वह इस दिन को खास महसूस कर सकें।इस मौके पर अमिला नाग ने छात्राओं को कानूनी जानकारी देने के साथ गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर उन्होंने जूड़ो कराटे से जुड़ी छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने कोच अंजलि. की प्रशंसा करते कहा कि लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है|आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे का काफी महत्व है।कार्यक्रम में पुलिस थाने की महिला आरक्षक प्रज्ञा शर्मा. कराटे प्रशिक्षक श्वेता गोपाल. यामिनी साहू .रोहणी राय. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना गायकवाड चंद्रिका वर्मा चमेली कुर्रे आदि विशेष रूप से उपस्थित।