रायपुर :- धरना प्रदर्शन अपने हि कर्मचारी को कंपनी शराब का आदि होने और अनावश्यक बार बार अपसेट रहने की बात पर अल्ट्राटेक बैकुंठ

सौरभ यादव – तिल्दा नेवरा :- समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के मेन गेट पर कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर अचानक बच्चों महिलाओं के साथ धरने पर बैठे।ज्ञात हो कि जब से सेंचुरी सीमेंट से अल्ट्राटेक हुआ है।तब से कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। बहुत से सुविधाओं को बंद किया जा रहा है। आज शनिवार को सुबह जनरल शिफ्ट मे अचानक चार कर्मचारी परिवार सहित जीसमे महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है। वे सभी मेन गेट पर आकर बैठ गया। क्योंकि उनके पतियो को जो ठेकाश्रमिक है। पीछले चार – छ :माह से, एक को पैर मे चोट लगने के कारण ड्यूटी नही कर पा रहा था। बाकी 3 की तबीयत लंबे समय से खराब होने के कारण ड्यूटी नही आ पारहे थे। अब जब वे स्वस्थय और काम पर आना चाहते हैं। लेकिन कंपनी उनको शराब का आदि होने और अनावश्यक बार बार अपसेट रहने की बात कर काम पर नहीं लेरहा। जिसके लिए परेशान कर्मचारियों को घर चलाने मे परेशानी हो रही है। आपको यह भी अवगत हो कि इसके लिए ठेकेदारों के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका स्पष्टीकरण एवं माफीनामा भी दे चुके हैं। परेशान कर्मचारियों के द्वारा इस बात की जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों को भी दिया गया । जिस पर ठेकाश्रमिक यूनियन के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौहान ऊर्फ चखना के द्वारा पर्सनल के लोगो से बात कर चुका है । उसपर ठीक है कुछ दिनो मे बुला लिया जायेगा ये कह कर अस्वाशन दे दिया गया। पर अब तक ड्यूटी पर नही लिया।इस बात का संज्ञान लेते हुए। ठेका श्रमिक यूनियन के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान एवं सत्येन्द्र सोनी के नेतृत्व में अचानक पीडीत कर्मचारियों व उनके बी बी बच्चो ने अकस्मात मेन गेट पर बैठ गये। जिसको देख व सुनकर सभी जनरल शिफ्ट के कर्मचारियों व तीनो यूनियन मसलन : ठेकाश्रमिक यूनियन के पदाधिकारी, इंटक (वेजबोर्ड कर्मचारी) यूनियन के पदाधिकारी , एवं एटक यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल होकर बैठे हैं। इस बात की जानकारी धर्मेन्द्र सिग चौहान ने दिया।इस अकस्मात गेट घेराव पर पर्सनल विभाग के अधिकारियों के द्वारा तीनो यूनियन के दो दो पदाधिकारी बैठकर बात करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। पर कर्मचारियों के द्वारा गेट के बाहर ही आकर सबके सामने बात करने की जीध पर अड़े हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन द्वारा पुलिस बल भी बुलाया गया है। यह भी ज्ञात हो कि पुलिसकर्मियों के माध्यम से भी दुबारा यूनियन प्रतिनिधियों के दो दो सदस्य बैठकर समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी कर्मचारी अपने एक ही जिध कर्मचारियों को कल से काम पर ले बस मामला खत्म, पर अड़े रहे ।सूत्रों ने बताया कि कुछ समय बाद तिल्दा तहसीलदार को बुलाया गया। तब गेस्टहाउस मे यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक चल रहा है