रायपुर :- भाजपाइयों ने मनाया गुरु पूर्णिमा

(सौरभ यादव) तिल्दा नेवरा :- नगर के भाजपाइयों ने मनाया गुरु पूर्णिमा जिसमें गुरुजनों को याद करते हुए संगठन के वरिष्ठ जनों का भी किया गया सम्मान तिल्दा शहर मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु और महामंत्री सौरभ जैन के नेतृत्व में तिल्दा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित मालू राम शर्मा और जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण अनिल अग्रवाल को गुरु का मान देते हुए श्रीफल साल और तिलक लगाकर के सम्मान किया गया और मंडल के अध्यक्ष यदु ने बताया कि श्री अनिल अग्रवाल जी और मालू राम शर्मा जी सदैव संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को सही दिशा दिखाते हुए मार्गदर्शन करते हैं जोकि एक गुरु की तरह ही सही रास्ता में चलने की प्रेरणा देते आ रहे हैं जिसके लिए उन्हें दिल से धन्यवाद और आभार और सभी ने आशीर्वाद लिया जिसमें वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा मंडल के महामंत्री और पार्षद मनोज निषाद युवा मोर्चा के अध्यक्ष सतीश निषाद , महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजू कुरैशी, युवा मोर्चा महामंत्री नीरज लाहोटी, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चरण जांगड़े , अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष विनोद नेताम, मनोज साहू, संतोष साहू , नंदकुमार साहू अलख साहू , संजय सेन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे