‘भारत जोड़ो’ यात्रा के लिए तैयार हैं राहुल गांधी

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस बुधवार, 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के श्रीपेरंबदूर स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी ‘मेक इंडिया नंबर 1’ यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। वह हरियाणा से यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजनीति की बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
सितंबर में पूरे भारत में सियासी हलचल तेज रहने के आसार हैं। एक ओर जहां कांग्रेस 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी 7 सितंबर से ही ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान की शुरुआत करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि आप राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस की जगह लेने की तैयारी कर रही है। वहीं, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यात्रा अहम साबित हो सकती है।पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने वर्ष 1983 में कन्याकुमारी से नई दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनकी यात्रा का लक्ष्य राजनीतिक है, पर दलगत राजनीति से परे है। ठीक 39 साल बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कुछ इन्हीं शब्दों के साथ कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रहे हैं। यात्रा का ज्यादा समय दक्षिण भारत में गुजरेगा। यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में साढ़े तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय हुए पांच माह बाद जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।