रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SO) आदर्श कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा घेरा पूरी तरह मजबूत नहीं रहा, जिससे चूक की स्थिति सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस विभाग ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में SO को हटाने का निर्णय लिया गया है। अब उनके स्थान पर नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है।
राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे से किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर से VIP सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है और जिला प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
