रायबरेली: महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटा को जन्म



रायबरेली – ऊंचाहार क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने सोमवार को एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनिया में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा स्वस्थ होने पर परिवारी जनों ने एंबुलेंस कर्मियों के प्रति आभार जताया है। मांधाता पुर निवासी दिनेश पत्नी सुमन को सोमवार की सुबह में प्रसव पीड़ा होने लगी। तो परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दी। चालक अजय सिंह और ईएमटी विनोद कुमार यादव आशा बहू मानती शुक्ला एंबुलेंस से गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी रोहनिया ले जा रहे थे। इस दौरान सुमन की हालत बिगड़ने लगी। एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को किनारे लगा दिया और सहयोगियों की मदद से एंबुलेंस में प्रसव कराया गया। महिला ने बेटा को जन्म दिया है। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का प्राथमिक उपचार करते हुए। रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार ने बताया है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।