रायबरेली: लाखों के जेवरात और नगदी पार कर गए चोर, नाचती रह गई पुलिस

महराजगंज/रायबरेली: एक तरफ मोनिका के शादी की खुशी के माहौल के बीच अपनी जिम्मेदारियों से विमुख होकर महराजगंज पुलिस जहां डीजे की धुन पर डांस कर रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे के एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाल रेखा सिंह के द्वारा संपन्न कराई गई मोनिका की शादी में जहां पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता समधियारो कर रहे थे। महराजगंज पुलिस वाले डीजे की धुन पर “उठाओ लहेंगा पिया बेना घुमाई” के गाने पर डांस कर रहे थे, वर वधु एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे, कोतवाल रेखा सिंह वर वधु को सोने की अंगूठी देकर एक दूसरे की उंगलियों में पहनवा रही थी। वहीं दूसरी तरफ कस्बे के रहने वाले कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष इरशाद आलम के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात समेत 10 ₹12000 की नगदी चुरा ले गए। महराजगंज पुलिस नाचती रह गई।
आपको बता दें कि, क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलते हुए कस्बे के रहने वाले वरिष्ठ व्यापारी तथा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इरशाद आलम के घर में कूदकर लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवरात और ₹10000 की नगदी उठा ले गए। मामले की सूचना नगर अध्यक्ष ने कोतवाली में दी है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों का गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। एक के बाद एक चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। लेकिन पुलिस अब तक प्रभावी नियंत्रण नहीं कर सकी है। बीते बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए महराजगंज कस्बे के रहने वाले अग्रणी व्यवसाई और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इरशाद आलम के घर में धावा बोला।
इरशाद आलम ने बताया कि, उनके दो मंजिले मकान में चोर छत के रास्ते जीना होते हुए ग्राउंड फ्लोर पर उतरे। उनकी बुजुर्ग मां मकसूदा बेगम सो रही थी। उन्हें भनक भी नहीं लगी, और चोरों ने बैग में रखा सोने का लगभग 2 तोला सामान और चांदी के जेवरात के साथ-साथ लगभग 10 ₹12000 नगद चुरा कर चले गए। सुबह इनकी मां जागी तो देखा बैग नीचे खाली पड़ा था, और उन्हें सूचना दी।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि, घटना की सूचना उन्होंने महराजगंज कोतवाली पुलिस को दे दी है, और मौके पर पुलिस के लोगों ने पहुंचकर मौका मुआयना भी किया है। मामले में कोतवाल रेखा सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो, संपर्क नहीं हो सका।