रायबरेली:राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के महराजगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया

रायबरेली: आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह के निर्देशन पर रायबरेली जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह के द्वारा रायबरेली के महाराजगंज नगर पंचायत सभागार में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाराजगंज ब्लॉक से धर्मेंद्र वर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष पद की एवं अमावा ब्लाक से देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष पद का एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। जिसमे मुख्य अतिथि थाना निरीक्षक महोदय कोतवाली महाराजगंज श्रीमती रेखा सिंह रही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप चौधरी जी मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ एवं श्रीमती प्रीति सिंह जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रायबरेली रही। जिन पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया उनमें प्रशांत सिंह, आयुष जायसवाल, शिवम जायसवाल, पीयूष साहू, अभय कसेरा, शुभम सोनी, रंजीत कुमार, सूरज कुमार, अमन वर्मा, अर्पित अवस्थी एवं सूरज त्रिवेदी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अवनेंद्र बहादुर सिंह ने किया। उस समय किरन देवी, देवकी पाठक, प्रिया सिंह, देवेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, मोहित सोनी आदि लोग मौजूद रहे।