रायबरेली:स्व0 राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई




लालगंज रायबरेली।पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जन्म जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुये ब्लाक अध्यक्ष काम्ता प्रसाद गौड ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता बंधु पूर्व प्रधानमंत्री की 77वीं जयंती मना रहे है।उन्होने कहा कि भारत के लिये उनके विजन और समाज की बेहतरी के लिये उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप मे आगे ले जाने का आहवान व कार्य किया था।इस मौके पर सिवेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,रामराज आदि लोग मौजूद रहे।