रायबरेली: बेहतरीन काम के लिए थानाध्यक्ष संतोष कुमारी को व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता उर्फ (लाला गुप्ता) ने किया सम्मानित !


सतांव- (रायबरेली) ! मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुबक्शगंज की थाना प्रभारी संतोष कुमारी के कार्य को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है, यही कारण है कि पुलिस महकमे द्वारा रायबरेली जिले में तैनात उप निरीक्षक संतोष कुमारी को सम्मान देने के लिए चुना गया है, संतोष कुमारी ने ना सिर्फ अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाई, बल्कि महिलाओं को साथ छींटाकशी करने वालों पर शिकंजा भी कसा, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर से ताल्लुक रखने वाली संतोष कुमारी इस समय रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाने में तैनात है। इससे पूर्व वह शहर के महिला थाना प्रभारी का दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वाहन कर चुके हैं, कोरोना काल में भी उनके द्वारा बेहद संजीदगीके साथ जरूरतमंदों को भोजन और राशन वितरण का कार्य किया गया था।महिला दिवस पर सम्मान पाने की खबर से संतोष कुमारी ने खुशी जताई है,उनका कहना है, कि जो भी कार्य दिया जाए उसे बेहतर ढंग से करने पर हमेशा से अच्छा फल ही मिलता है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर थानेदार को सम्मानित किया गया था। थाने में मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो में अच्छा काम किया। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए थाने पर महिला चौकीदारों की एक टीम भी बना रखी हैं। उन्होंने जिस तरह कार्य किया और अब उन्हें यह सम्मान व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता उर्फ (लाला गुप्ता) मुंह मीठा करा कर किया सम्मानित। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज संतोष कुमारी थानाध्यक्ष का तबादला लालगंज के महिला थाना चौकी इंचार्ज पद पर हुआ है। यह ना केवल उनके लिए बल्कि पूरी रायबरेली पुलिस टीम के लिए सुखद पल है। जिस में मौजूद रहे गुरुबक्शगंज के व्यापारी मनोज शर्मा उर्फ (लाले शर्मा) भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, विजय दीक्षित सेक्टर प्रभारी, राजकुमार वर्मा, ललऊ पासवान, अल्लाह मेहरबान, मोहम्मद शरीफ, सौरभ गुप्ता हरचंदपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी, कोमल सिंह कांस्टेबल, धीरेंद्र यादव कांस्टेबल, राजेंद्र सिंह सब इंस्पेक्टर, राजकुमार सिंह दीवान जी, पंकज त्रिपाठी दीवान जी, वह अन्य लोग मौजूद थे।