रायबरेली: जगतपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

जगतपुर (रायबरेली) – रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम के आयोजक ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र व गीता भेंट कर सम्मानित किया।
रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा तथा अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें केएन सिंह राममिलन राम नरेश वर्मा को जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत द्वारा अंग वस्त्र व गीता भेंट कर सम्मानित किया गया शेष पूर्व में सेवानिवृत्त59 शिक्षको का कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया 80 वर्ष से ऊपर के शिक्षक चंद्रपाल सिंह राम आश्रय सूर्यकांत चंद्रपाल ओझा को अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र वा गीता भेंट करसम्मानित किया गया इंटर कॉलेज शंकरपुर के पूर्व प्रधानाचार्य वंश बहादुर सिंह रणजीत सिंह पूर्व प्रवक्ता अशोक सिंह बुधेंद्र बहादुर सिंह को भी सम्मानित किया गया सभी शिक्षकों द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार मिश्र व अन्य पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया।
सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार मिश्र ने आए हुए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। आए हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अध्यक्ष का आभार जताते हुए बताया कि सेवानिवृत्त के बाद घर के बच्चे तक ध्यान रखने को तैयार नहीं होते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक संघ में जुड़ने की वजह से सम्मान समारोह में आने पर अतिरिक्त ऊर्जा का संचार हुआ।
इस मौके पर संतोष कुमार मिश्र दीपक कुमार सत्यदेव सिंह सुनील मिश्रा अरुण सिंह केके त्रिवेदी गंगा बकस सिंह आदि लोग मौजूद रहे।