रायबरेली: कैलाश नाथ दुबे का निधन, व्यापारी समाज की अपूर्णनीय क्षति – बसंत सिंह बग्गा



रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे के पिता श्री कैलाश नाथ दुबे का आज प्रातः 3ः00 बजे हृदयगति रूक जाने के कारण निधन हो गया। श्री कैलाश नाथ दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे के पिता जी के निधन से दुःखी एवं स्तब्ध हूं। श्री कैलाश नाथ दुबे का निधन व्यापारी समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति दें एवं परिजनों को सम्बल प्रदान करें। प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि होनी को कौन टाल सकता है, ईश्वर की इच्छा के सामने इंसान बेबस हो जाता है। शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, युवा जिला महामंत्री अनुज त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष मो0 शाकिब कुरैशी, जितेन्द्र मौर्य, अश्वनी श्रीवास्तव, जौली श्रीवास्तव, रंजन वर्मा, बाबू भाई आदि लोग रहे।