रायबरेली: जन अधिकार पार्टी ने शिल्पी मौर्य को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए श्रीमती शिल्पी मौर्य पत्नी श्री संजय कुमार मौर्य को जनपद रायबरेली महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह मनोनयन पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन पर जारी किया गया। मनोनयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्रीमती शिल्पी मौर्य को पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है। पार्टी अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि श्रीमती शिल्पी मौर्य संगठन हित में सभी जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगी तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। जन अधिकार पार्टी का यह निर्णय महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे न केवल पार्टी की विचारधारा को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय महिलाओं को भी नेतृत्व के अवसर मिलेंगे।