रायबरेली :आरेडिका में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारम्भ

लालगंज /रायबरेली।आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में दिनांक 01 सितंबर 2021 से 14 सितंबर 2021 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री एम. के अग्रवाल एवं राजभाषा अधिकारी श्री संजय निगम की देख-रेख में किया जा रहा है। राजभाषा पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। राजभाषा पखवाड़ा का शुरुआत दिनांक 01.09.2021 को आरेडिका में स्थित ‘आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी‘ पुस्तकालय में ‘शब्द अनुवाद’ एवं ‘पत्र लेखन’ प्रतियोगिता से की गई। इस प्रतियोगिता में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए आरेडिका के लगभग 45-50 कर्मचारियों ने भाग लिया। राजभाषा में अब आगे दिनांक 03.09.2021 को निबंध लेखन तकनीकी शब्दावली, 13.09.2021 को प्रश्नोत्तरी क्विज एवं 14.09.2021 को आरेडिका के समस्त विभागों में संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम कराए जाएंगे जिसका ब्योरा एवम छाया चित्रण सहित एक रपट 18.09.2021तक राजभाषा अधिकारी को सौंपनी होगी।
राजभाषा दिनों दिन आरेडिका में उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए कर्मचारी एवम अधिकारियो को जागरूक कर रही है।
प्रतियोगिता के दौरान आरेडिका के वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक श्री संजय निगम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य