रायबरेली: रेलवे के निगमीकरण एवं निजीकरण के खिलाफ विरोध दिवस मनाएगी भारतीय मजदूर संघ



लालगंज रायबरेली। एमसीएफ मजदूर संघ के महामंत्री सुशील गुप्ता एवम कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवम भारतीय रेलवे मजदूर संघ के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2021 (गुरुवार) को भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संघ ने पूरे देश में सरकारी क्षेत्र बचाओ, देश बचाओ के तहत भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र का विनिवेश, निजीकरण, मुद्रीकरण, और निगमीकरण की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम का संबोधित ज्ञापन अपने अपने महाप्रबंधक को सौंपने का निर्देश दिया है। उसी क्रम में मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में भी 28 अक्टूबर 2021 (गुरुवार) को गेट नंबर – 2 में साय 5:30 बजे गेट मीटिंग करके विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है एवं इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली को सौपा जाना है। एमसीएफ मजदूर संघ रायबरेली समय-समय पर रेलवे में मान्यता ना होने पर भी भारत सरकार के खिलाफ प्रोडक्शन यूनिटो के निगमीकरण एवं रेलवे के निजीकरण के खिलाफ सदैव विरोध प्रदर्शन किया है और आगे भी जब तक कर्मचारी विरोधी ये सरकार राष्ट्रीय उद्योगों को बेचने का काम बंद नहीं कर देती तब तक भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ सदैव कर्मचारियों के लिए सरकार की ईट से ईट बजा देगी और सरकार को अपने कदम वापस करने के लिए मजबूर कर देगी।एवम साथ ही 28 अक्टूबर 2021 को पूरे भारत देश में भारतीय मजदूर संघ एक साथ विरोध प्रदर्शन करके भारत सरकार को जगाने का काम करेगी। एमसीएफ मजदूर संघ रायबरेली ने इस बाबत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज शाम मीटिंग बुलाई जिसमें कोषाध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहायक महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह युवा नेता रामसन अग्रहरी अवधेश कुमार कुणाल गिरिराज सैनी वरिष्ठ पदाधिकारी रामबरन वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।