रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया

महाराजगंज /रायबरेली : विकासखंड क्षेत्र के अनेक कांग्रेसियों ने महाराजगंज कस्बा स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया बताते चले कि आज दिनांक 19 जून को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी तो वही वृक्षारोपण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में सत्ता में रहने पर अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी जिसके चलते आज भी उन योजनाओं के बलबूते आज भी गांव में विकास का पहिया चल रहा है इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी युवा नेता रिंकू भाई इरशाद आलम दिनेश शुक्ला दिनेश मिश्रा राहुल सिंह रामचंद्र सिंह अंकुर जयसवाल हनुमान जयसवाल मोनू भाई आदि कांग्रेसी लोग मौजूद रहे.