रायबरेली : तारीख घोषित होते ही ब्लाक प्रमुख चुनाव की बढी गहमा गहमी




लालगंज /रायबरेली।अब जब कि जिला पंचायत चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख के पद के चुनाव के लिये निर्वाचन आयोग ने तारीखें घोषित कर दी है।दावेदारों ने भी प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है।जीते हुये बीडीसी सदस्यों के दरवाजे लग्जरी गाडियां पहुंच रही है।बताते चले कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिये लालगंज ब्लाक मुख्यालय मे 8 जुलाई को नामांकन होगा।10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी।10 जुलाई को ही जीते हुये ब्लाक प्रमुख की घोषणा हो जायेगी।लालगंज ब्लाक प्रमुख दावेदारों मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजा अजय की पुत्रवधू सिवानी सिंह,चांदाटीकर निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी उषा सिंह और भाजपा नेता निखिल पाण्डेय की माता रेखा पाण्डेय की चर्चा जोरों पर है।लालगंज ब्लाक प्रमुख पद महिला के लिये आरक्षित है।सिवानी सिंह जहां समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान मे आयी है तो वहीं उषा सिंह और रेखा पाण्डेय भाजपा से चुनाव लडना चाहती है।अभी भाजपा ने अपने पत्ते नही खोले है।सही वस्तुस्थिति तो नामांकन और नाम वापसी के बाद ही पता चलेगा कि लडाई किसके किसके बीच होगी।दावेदार एक माह पहले से ही सदस्यों की खरीद फरोख्त मे लगे है।इस बार पूर्व विधायक राजा अजय के सामने जोरदार प्रत्यासी आ जाने से बीडीसी सदस्यों का रेट भी बढ गया है।दो से तीन लाख रूपये तक मे बीडीसी खरीदे जा रहे है।आधा सैकडा के लगभग बीडीसी अपने घरों से लापता है।अन्य बचे बीडीसी मेम्बरो के यहां भी दावेदार पहुंच रहे है।अब देखना यह है कि अनुभवी खिलाडी राजा अजय के सामने नये राजनीतिक प्रमोद सिंह कैसे पार पायेंगे।प्रमोद सिंह के लिये फायदे की बात यह रहेगी कि शायद वे भाजपा समर्थन से चुनाव लडे।भाजपा का समर्थन मिलने से उनका पलडा भारी हो सकता है।