फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान में 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कंपिल थाना पुलिस ने 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 43 किलो 270 ग्राम गांजा एक स्कॉर्पियो कार व एक अन्य कार बरामद की गई। हरिओम पुत्र बृजेश सिंह चौहान ग्राम पिपरा थाना फरह मथुरा, आशीष यादव पुत्र रामनरेश निवासी मोहल्ला शाक्यान थाना घिरोर मैनपुरी।
नितिन यादव पुत्र कृष्ण प्रताप ग्राम ओए थाना घिरोर मैनपुरी, हरी कश्यप पुत्र मदन कश्यप ग्राम ताल दरवाजा मैनपुरी पकडे गये। कंपिल पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान इन लोगों को निजामुद्दीन चौराहे भागीपुर उमराह जाने वाली सड़क से लगे डब्लू के बाग के अंदर से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 43 किलो का गांजा एक स्कॉर्पियो कार एक अन्य कार बरामद हुई।
गिरफ्तार करने बाली टीम में कंपिल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह, जयप्रकाश शर्मा एसओजी प्रभारी, सुरेंद्र सिंह ललित कुमार दिनेश कुमार जतिन त्रिपाठी सुरेश सिंह सचेन्द्र सिंह रामबाबू हरवीर सिंह राहुल कुमार शामिल रहे।
फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह