Saturday, 31 October 2026 | 5:23 AM
भारत

आजमगढ़:वैक्सीन हुई खत्म, कई जगह भीड़ संभालने को बुलानी पड़ी पुलिस

आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की चेतावनी ने तो कमाल कर दिया है। टीकाकरण को लेकर लोगों का हुजूम अब बूथों पर उमड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित मेगा टीकाकरण कैंप के तहत जिले में कुल 176 बूथ स्थापित किए गए थे। हर बूथ पर टीकाकरण को लेकर हुजूम उमड़ा हुआ था। कई बूथों पर धक्कामुक्की होने पर पुलिस भी बुला
Share:
आजमगढ़:वैक्सीन हुई खत्म, कई जगह भीड़ संभालने को बुलानी पड़ी पुलिस

आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की चेतावनी ने तो कमाल कर दिया है। टीकाकरण को लेकर लोगों का हुजूम अब बूथों पर उमड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित मेगा टीकाकरण कैंप के तहत जिले में कुल 176 बूथ स्थापित किए गए थे। हर बूथ पर टीकाकरण को लेकर हुजूम उमड़ा हुआ था। कई बूथों पर धक्कामुक्की होने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी तो वहीं कई बूथ ऐसे भी रहे जहां टीका समाप्त हो जाने पर लोगों को बैरंग वापस भी लौटना पड़ा।

हर केंद्रों पर उड़ी कोरोना गाइड लाइन की धज्जिया
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण को लेकर आयोजित मेगा कैंप के दौरान सभी केंद्रों पर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही थी। न तो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल था न ही लोग माक्स ही लगाए हुए थे। बरदह क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोग बिना मास्क लगाए ही टीकाकरण के लिए लाइनों में लगे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता तो कहीं भी नहीं दिखा। किसी भी केंद्र पर छाव का इंतजाम नहीं दिया। जिसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेेेशान भी नजर आए। कइ केंद्रों पर महिलाए गर्मी से बेहाल होकर बेहोश भी हो गई।