Friday, 30 October 2026 | 8:52 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान बनाने हेतु मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

प्रयागराज : भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिसके अंतर्गत स्मार्ट सिटीज को डीकन्जेस्ट करने, प्रदूषण मुक्त बनाने एवं उद्योग के दृष्टिकोण से और विकसित करने के दृष्टिगत सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान बनाने को कहा गया है उसकी समीक्षा आज मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ क
Share:
प्रयागराज : सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान बनाने हेतु मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

प्रयागराज : भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिसके अंतर्गत स्मार्ट सिटीज को डीकन्जेस्ट करने, प्रदूषण मुक्त बनाने एवं उद्योग के दृष्टिकोण से और विकसित करने के दृष्टिगत सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान बनाने को कहा गया है उसकी समीक्षा आज मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में बैठक कर की। उन्होंने शहर में भीड़भाड़ कम करने के साथ-साथ आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति दुकानों तक एवं वहां से ग्राहकों तक बिना ट्रैफिक संबंधित समस्याओं को बढ़ाते हुए कैसे और बेहतर तरीके से की जा सकती है तथा शहर को पर्यावरण की दृष्टि से कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है उसके दृष्टिगत एक प्रॉब्लम स्टेटमेंट बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रॉब्लम स्टेटमेंट बनाने से इन सभी कार्यों को करने में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं वह साफ हो जाएगा जिसके बाद उनके निराकरण हेतु कार्य योजना बनाना आसान हो जाएगा।

इस क्रम में उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को देश के जिन भी शहरों में सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान तैयार किया जा चुका है उसका अध्ययन करने एवं कंसल्टेंट्स आबद्ध करने के भी निर्देश दिए हैं। यह कंसल्टेंट्स प्रॉब्लम स्टेटमेंट को तयार करने एवं उससे सामने आई समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य योजना तैयार करने में मदद कर सकेंगे। मंडल आयुक्त ने सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान को शहर के मास्टर प्लान से भी इंटीग्रेट करने का सुझाव दिया है जिससे इस पर कार्य करना आसान हो जाएगा। इसी संबंध में उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक लोड का भी अध्ययन करने को कहा है।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858