प्रयागराज : सम्यक पार्टी की कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न

प्रयागराज:- आज सम्यक पार्टी की कार्यकर्त्ताओं की बैठक प्रयागराज के संगम गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सम्यक पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रसाद विश्वकर्मा , राष्ट्रीय महासचिव सूर्यबली सिंह , राष्ट्रीय महासचिव रामनरायण मौर्य , राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल दास गुप्ता , प्रदेश महासचिव संगठन स्वामी मंगलानंद महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। आज लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर मुख्य अतिथि ने पुष्ष अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
बैठक को सम्बोधित करते हुये सम्यक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य ने संगठन और सम्यक पार्टी की विचारधारा के बारे में विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्त्ताओं को राजनीतिक गुणमंत्र दिये, आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्होने कहा कि वर्तमान में शोषित, पिछड़ों, वंचित, दलितों के विखराव का मुख्य कारण हम लोगो के दलो में व्याप्त जातिवादी, परिवारवाद, और वंशवाद और निजी स्वार्थ की राजनीति ही है अगर हम लोग जाति, परिवार और वंश का मोह त्यागकर एक स्वच्छ लोकतांत्रिक पार्टी की शुरूआत करेंगे तभी हम लोगों में राजनीतिक एकता सम्भव है और केन्द्र की सत्ता तक भी पहुँचा जा सकता है। इस दिशा में सम्यक पार्टी महापुरूषों के आदर्श एवं विचारो पर चलकर एक लोकतांत्रिक पार्टी की शुरूआत की है। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये सम्यक पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के सुझाव दिये और कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श कर रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में आये नये लोगो ने सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा से प्रभावित होकर लगभग दो दर्जन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान एड. राकेश कुमार वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, एड. फूलचंद्र सरोज को प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ, एड. कृष्णकांत विश्वकर्मा को प्रदेश महासचिव, एड. भुवनेश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष विधी प्रकोष्ठ, एड. दिनेश कुमार निषाद को जिला सचिव विधि प्रकोष्ठ, एड. अश्वनी शर्मा को जिला उपाध्यक्ष विधी प्रकोष्ठ, गरिमा सिंह को युवा सभा का जिलाध्यक्ष, राजेश जयसवाल जी को जिला उपाध्यक्ष, राकेश कुमार मौर्य को जिला कोषाध्यक्ष प्रयागराज, नामित किया गया। इसके अतिरिक्त अरविन्द कुमार विश्वकर्मा को राष्ट्रीय महासचिव नामित किया गया, इससे पहले अरविन्द विश्वकर्मा राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष सनातन सेना थे, आपने सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा से प्रभावित होकर आज सम्यक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने आप पर विश्वास जताते हुए आपको पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव और प्रतापपुर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।
इस अवसर पर सम्यक पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार , मेजा विधानसभा के प्रत्याशी संजय कुशवाहा , जिलाध्यक्ष वाराणासी राजन गुप्ता , जिलाध्यक्ष यमुनानगर प्रो. रमाकांत कुशवाहा , जिलाध्यक्ष महिला सभा शिल्पी सिंह , जिला उपाध्यक्ष महिला सभा रीना कुशवाहा , जिला महासचिव मधु कुशवाहा , प्रो.अतुल राज , कौशम्भी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार , गुलाब सिंह जी ने भी बैठक में अपने अपने विचार रखें। बैठक में जिलाध्यक्ष भदोही जितेन्द्र यादव जी, जिलाध्यक्ष छात्र सभा दीपान्शु कुशवाहा जी, जिलाध्यक्ष छात्र सभा जालौन मधु कुशवाहा , रामबीर सिंह मीडिया प्रभारी, अतुल यादव , डॉ. लवकुश पाल जी, देवेन्द्र कुशवाहा हरदोई, राजेन्द्र वर्मा, एड. पंकज मौर्य जी, हर्षित रंजन , राजेश कुशवाहा , कुमारी हर्षिता जी सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। सभा का संचालन के. पी. शाक्य एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महानगर संजय कुशवाहा ने किया ।