प्रयागराज-मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्रो पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गांधी सभागार में धान खरीद की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, आरएमओ एवं सभी डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को धान क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा है कि धान खरीद के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मण्डल के सभी अपर जिलाधिकारियों को धान खरीद का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों के अपर जिलाधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन अनिवार्य रूप से बैठक करते हुए धान खरीद की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा है कि धान की बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा है कि धान क्रय केन्द्रो पर नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध रहें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि सभी धान क्रय केन्द्र प्रभावी ढंग से क्रियाशील रहे। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कहीं से भी क्रय केन्द्रों के बंद होने तथा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित न होने की शिकायत पायी गयी तो सम्बंधित अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति एवं सम्बंधित क्रय एजेंसी एजेंसी जिम्मेदार होंगे। मण्डलायुक्त ने प्रत्येक क्रय केन्द्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष अनिवार्य रूप से धान क्रय की प्रगति सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि धान की बिक्री करने वाले किसानों के खाते में उनका पैसा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत अवश्य पहुंच जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को धान खरीद के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीद की समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया है।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलो में धान खरीद हेतु बनाये गये कंट्रोल रूम का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया है। कोई भी व्यक्ति बनाये गये कंट्रोल रूम पर अपना सुझाव/शिकायत दर्ज करा सकता है। कार्यालय सं0खा0नि0 में बनाये गये कंट्रोल रूम में प्रातः 09ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक अभय कुमार एवं श्रीमती आरती देवी-9936655952, 0532-2615048 एवं अपरान्ह 01ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक श्रीमती सुकृति गुप्ता एवं रामलखन-9670652538 की ड्यूटी लगायी गयी है। जनपद वार कंट्रोल रूम का नम्बरः- जनपद प्रयागराज में प्रातः 09ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक धर्मेन्द्र कुमार-6387109234 एवं अपरान्ह 01ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक वीरेन्द्र कुमार पाल-8543876402 की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी प्रकार जनपद कौशाम्बी में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अमित तिवारी-9161147325 की ड्यूटी लगायी गयी है। जनपद फतेहपुर में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक राम दयाल तिवारी-8896527628 एवं श्री शशांक कुमार-9450259929 की ड्यूटी लगायी गयी है। जनपद प्रतापगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अभिषेक पाल एवं अखिल कुमार शर्मा-6392773243 की ड्यूटी लगायी गयी है।
बैठक में आरएमओ भीम चंद्र गौतम ने बताया कि इस वर्ष मण्डल का धान क्रय का कुल लक्ष्य 528000.00 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मण्डल में कुल 325 धान क्रय केन्द्र बनाये गये है। कुल 6 धान क्रय एजेंसियां है, जिसमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, यूपीपीसीयू, मण्डी परिषद एवं भारतीय खाद्य निगम है। बैठक में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक(आरएफसी)/पीडीए वीसी अरविंद सिंह चौहान के द्वारा धान क्रय केन्द्र की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अपर आयुक्तगण, मण्डल के सभी अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, उप निदेशक मण्डी सहित मण्डल के सभी जिलों के डिप्टी आरएमओं सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858