पूरनपुर:ग्राम पंचायत अजीतपुर बिल्हा में दुर्गा स्वयं सहायता समूह के द्वारा ग्रामीणों में राशन वितरित किया गया।

पूरनपुर:पूरनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अजीतपुर बिल्हा में दुर्गा स्वयं सहायता समूह के द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों को राशन वितरित किया गया । दुर्गा स्वयं सहायता समूह की सचिव जावित्री देवी अध्यक्ष नीरज देवी व कोषाध्यक्ष ममता देवी, आँगनबाड़ी कार्यकारी आशा व सुनीता, कोटेदार नंदराम व अन्य समूह सदस्य मोजूद रहे।