पंजाब बिधानसभा चुनाव में चल रहा शांतिपूर्वक मतदान

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से कोई बड़ा अप्रिय समाचार नहीं मिला है। शाम 5 बजे तक लगभग 63.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कई स्थानों पर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं, विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंचे हैं। कोई पारवारिक सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचा है तो किसी ने अकेले ही वोट डाली है।

आप के सीएम फेस भगवंत मान, कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल खुद के लिए ही वोट डाल पाए। उनकी वोट उनके हलके के बजाय दूसरे हलके में और उन्होंने वहीं जाकर वोट डाला। धूरी से चुनाव लड़ रहे भगवंत मान ने मोहली में वोट डाला। भदौड़ और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से मैदान में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में वोट डाला। जलालाबाद से शिअद प्रत्याशी सुखबीर बादल ने पिता के हलके लंबी में मतदान किया।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। वह श्री दो विधानसभा क्षेत्रों भदौड़ और श्री चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वहां मतदान नहीं कर पाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब व भदौड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हाेंने अपना मत खरड़ विधानसभा हलके में डाला। आम आदमी पर्टी के सीएम फेस भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनका वोट मोहाली में है। मान ने परिवार तथा मोहाली से अपने पार्टी प्रत्याशी कुलवंत सिंह के साथ मोहाली के गुरुद्वारा साचा धन्न साहिब जाकर माथा टेका, फिर मोहाली में वोट डाला।
बसपा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने हलके फगवाड़ा में ही वोट किया। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना वोट गांव बादल में डाला। खुली जीपों के शौकीन मनप्रीत सिंह बादल परिवार समेत जीप में सवार होकर बादल गांव पहुंचे, जहां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वोट किया।

इसी प्रकार जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी परिवार समेत अपने पैतृक गांव में जाकर वोट किया। इसके बाद वह विधानसभा हलका जलालाबाद के लिए रवाना हुए। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सुबह पहले पठानकोट में वोट डाला। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी पहले एक घंटे के दौरान वोट डाला। पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला, परगट सिंह समेत कई बडे़ नेता पहले एक घंटे के दौरान अपना-अपना वोट डालकर विधानसभा क्षेत्रों में निकले।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से कोई बड़ा अप्रिय समाचार नहीं मिला है। शाम 5 बजे तक लगभग 63.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कई स्थानों पर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं, विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंचे हैं। कोई पारवारिक सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचा है तो किसी ने अकेले ही वोट डाली है।

आप के सीएम फेस भगवंत मान, कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल खुद के लिए ही वोट डाल पाए। उनकी वोट उनके हलके के बजाय दूसरे हलके में और उन्होंने वहीं जाकर वोट डाला। धूरी से चुनाव लड़ रहे भगवंत मान ने मोहली में वोट डाला। भदौड़ और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से मैदान में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में वोट डाला। जलालाबाद से शिअद प्रत्याशी सुखबीर बादल ने पिता के हलके लंबी में मतदान किया।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। वह श्री दो विधानसभा क्षेत्रों भदौड़ और श्री चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वहां मतदान नहीं कर पाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब व भदौड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हाेंने अपना मत खरड़ विधानसभा हलके में डाला। आम आदमी पर्टी के सीएम फेस भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनका वोट मोहाली में है। मान ने परिवार तथा मोहाली से अपने पार्टी प्रत्याशी कुलवंत सिंह के साथ मोहाली के गुरुद्वारा साचा धन्न साहिब जाकर माथा टेका, फिर मोहाली में वोट डाला