केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक चार्जशीट दायर कर दी है

लखनऊ में 31 अगस्त की रात केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक चार्जशीट दायर कर दी है।
जिसमें उनके बेटे विकास किशोर को आर्म्स एक्ट का दोषी पाया गया है। विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से ही उसके दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या हुई थी।
विवेचना में इसकी पुष्टि हुई है कि विकास किशोर ने लाइसेंसी शस्त्र रखने में लापरवाही बरती है। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी होगी।
पुलिस जल्द ही पूरे मामले में चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसने दोबारा जांच तेज कर दी है।
ठाकुरगंज स्थित मंत्री के आवास पर हुई थी हत्या
ठाकुरगंज स्थित मंत्री के बेटे विकास किशोर के घर पर 31 अगस्त की रात विकास के दोस्त विनय की गोली मार हत्या कर दी गई थी।
जिसमें उसकी पिस्टल का प्रयोग हुआ था। जिसके बाद पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा उसके खिलाफ भी दर्ज किय था। ठाकुरगंज पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के साथ विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की थी।
इसपर शस्त्र लाइसेंस निलम्बित कर दिया गया था। लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस हत्याकांड की विवेचना पुलिस टीम ने लगभग पूरी कर ली है। इसमें भी जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दायर कर दी जाएगी। नियमानुसार चार्जशीट दायर करने के लिए 90 दिन का समय होता है। अभी 10 दिन बाकी है।
ठाकुरगंज के फरीदीपुर स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर एक सितंबर की सुबह विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने घर में मौजूद अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम बाबा को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। कि जुआ और शराब के विवाद में हत्या कर दी गई। जिसमें अंकित के गोली मारने की बात कही गई थी। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज आने के बाद परिजनों ने पुलिस पर जल्दबाजी में खुलासा करने का आरोप लगाते हुए घटना में बंटी के शामिल होने की बात कही थी।