बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी दी गई।
पूरनपुर/ पीलीभीत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा ने कंपोजिट कन्या विद्यालय पूरनपुर में जाकर बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी प्रदान करी
समिति के जिला अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदोरिया ने बताया कि कंपोजिट कन्या विद्यालय में अध्यक्ष/जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देशन में बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी प्रदान करी गई बच्चों को बताया गया गर्मी में कम से कम निकले तथा दोपहर में 12 से 3 बजे तक का समय जितना हो सके उतना गर्मी से और धूप से दूर रहे समय पर निरंतर मटके का पानी पीते रहे सूती और हल्के रंग के कपड़े पहने जब भी धूप में जाएं अपना सर ढक कर जाएं ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिए संस्था के द्वारा विद्यालय को ओआरएस के पैकेट भी प्रदान किए गए इसके साथ ही साथ विद्यालय में बच्चों को पुस्तके भी प्रदान की गई एवं विद्यालय में कार्यरत 4 रसोईयों को सोसाइटी ने साड़ी प्रदान करी
कार्यक्रम में जिला अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदोरिया, विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता भारती,सुमन, दीपाली सक्सेना, मेघा , फरहाना रश्मि,समेत पूरा स्टाफ और बच्चे उपस्थिति रहे।
