38 दिनों में 6 साल पुराने रिकॉर्ड कर पठान ने किया सबको ध्वस्त, पढ़िए खबर

पठान ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है। पठान ने रिलीज के सिर्फ 38 दिनों में 511.70 करोड़ की कमाई कर ली है। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 510.90 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। पठान के तमिल और तेलुगु के आंकड़े जोड़ लिए जाएं तो इसका कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 529.96 करोड़ हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का टोटल बिजनेस 1026 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पठान के आगे अब सिर्फ आमिर खान की फिल्म दंगल है।
बाहुबली 2, 2017 में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इसने जो रिकॉर्ड बनाया वो आज तक टूट नहीं पाया था। अब शाहरुख ने पठान के जरिए चार साल बाद कमबैक करके एक नया क्रीतिमान स्थापित किया है। रिलीज के 38 दिनों बाद और नई फिल्मों के रिलीज के बावजूद पठान शानदार कमाई कर रही है।
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म विदेशो में भी झंडे गाड़ रही है। 1026 करोड़ के कलेक्शन के साथ पठान केवल दूसरी ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जिसने 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ है। इससे पहले ये उपलब्धि सिर्फ आमिर खान की फिल्म दंगल के नाम थी।
शाहरुख की पठान ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। बजरंगी भाईजान ने पूरी दुनियाभर में 969.06 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि दंगल और बजरंगी भाईजान चीन में रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों ने वहां जबरदस्त कमाई की थी।
रिलीज के पहले दिन ही दिन पठान ने 55 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस बंपर ओपनिंग की थी। इससे पहले ये रिकॉर्ड केजीएफ 2 के नाम था, जिसके हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज के पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। पठान ने रिलीज के साथ ही ये सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
वहीं हैपी न्यू ईयर ने 203 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा डियर जिंदगी, फैन, रईस, दिलवाले और जीरो जैसी फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 2018 के बाद से ही शाहरुख सिल्वर स्क्रीन से गायब थे। फैंस उनसे शानदार कमबैक की उम्मीद कर रहे थे और शाहरुख ने उन्हें निराश भी नहीं किया।
शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। गुरुवार देर रात दो युवक दीवार फांदकर बंगले के तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।